उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने परसदा में आंगनबाड़ी भवन का किया लोकार्पण,आंगनबाड़ी बुनियादी शिक्षा का आधार:शर्मा

बालोद, 19 दिसंबर(संजीव मणी नायर)-छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने ग्राम पंचायत परसदा में तकरीबन 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने छोटे बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी भेजें, जहां बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ ही बुनियादी ज्ञान देकर आगे की शिक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।
बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आंगनबाड़ी महत्वपूर्ण;
शर्मा ने स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र के भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने नौनिहालों को अनिवार्य रूप से शिक्षा ग्रहण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आंगनबाड़ी बेहद महत्वपूर्ण है।

नौनिहालों को शिक्षा से जोड़ने का एक बेहतर माध्यम है आंगनबाड़ी;
लोकार्पण अवसर पर जिला मंत्री प्रेम साहू ने कहा कि नौनिहालों को शिक्षा से जोड़ने का एक बेहतर माध्यम आंगनबाड़ी है। जहां बच्चों को शिक्षा के साथ उनके पोषण का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
केंद्र का लाभ अपने नौनिहालों तक पहुंचाने की अपील;
मौजूद स्थानीय लोगों से केंद्र का लाभ अपने नौनिहालों तक पहुंचाने की अपील करते हुए जुंगेरा भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार में क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है।
गांव में आंगनबाड़ी केंद्र को नितांत आवश्यक;
केंद्र के लोकार्पण अवसर पर ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच राजू लाल आर्य ने कहा कि शिशुओं की शिक्षा की शुरुआत आंगनबाड़ी केंद्रों से ही होती है इसलिए शिशुओं के शिक्षा एवं शारीरिक विकास के लिए गांव में आंगनबाड़ी केंद्र को नितांत आवश्यक बताया।
जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी रहे मौजूद;
कार्यक्रम में सरस्वती टेमरिया अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद, भाजपा जिला मंत्री प्रेम साहू, जुंगेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल वोहरा, विनोद कौशिक, दानेश्वर सिन्हा, रंजन कुलदीप, दमयंती हरदेल जनपद सदस्य, गिरीश निर्मलकर सरपंच दरबारी नवागांव, राजू लाल आर्य सरपंच परसदा, उप सरपंच केसराम चुरेन्द्र, दुरपति गंगबेर पूर्व सरपंच परसदा, उप सरपंच टूमन कौशिक, पंच असीमे साहू और जन-प्रतिनिधि, नागरिक उपस्थित रहे।



