*संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी को भिलाई में होगा*

बालोद, संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी को रूंगटा इंजीनीयरिंग काॅलेज कोहका भिलाई में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों में चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदकों को उक्त रोजगार मेला में शामिल होने के लिए विभाग की वेबसाईट ईरोजगार डाॅट सीजी डाॅट इन पर आवेदन किया जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही रोजगार मेला में आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी ई-रोजगार पोर्टल की वेबसाईट ईरोजगार डाॅट सीजी डाॅट इन या जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है




