छत्तीसगढ़राजनीति

*भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर मनाया समर्पण दिवस*

*कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि*

*भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर मनाया समर्पण दिवस*

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान और बालोद भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख की अगुआई मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा परिवार समर्पण दिवस के रूप में पूरे देश मे मना रहा है। जिसमें जिले के नेतागण एवं कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि अर्पित कर और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इसी तारतम्य में जिला भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय बालोद के कलाकेंद्र में इस आयोजन को किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ने वाले एक राष्ट्रवादी नेता थे आयोजन में वक्ता के रूप में वनोपज सहकारी समिति के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने उनके जीवन प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के भाव को लेकर चल रहे हैं समर्पण दिवस का यह आयोजन हमे बताता है कि मुश्किल समय मे जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का सफर हमारे नेताओं के पसीनो से सींच कर पार्टी को इस ऊंचाई पर लाया है की हम आज सरकार के माध्यम से जनसेवा के हर सोपान को तय कर रहे हैं जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।  पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि हम सब आज उस महामानव की पुण्यतिथि मना रहे हैं जिनके संघर्ष से हमे अवश्य कुछ ना कुछ सीखने को मिलेगा जिनका सपना था कि भारत अखण्ड भारत हो और पुनः विश्वगुरु बने और आज भारत उसी शक्ति से आगे बढ़ रहा है विश्व के अन्य बड़े देशों में भारत की साख लगातार ऊंचाइयों पर है उक्त अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी कमलेश सोनी ने किया उक्त आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर उपाध्यक्ष तोमन साहू जिला महामंत्री सौरभ लुनिया हरीश कत्क्षरे टीनेश्वर बघेल पवन सोनबरसा कांति सोनेश्वरी मनोहर नाहटा निशा योगी प्रेम साहू विनोद जैन गुलशन साहू तोरण साहू विवेक वैष्णव आनन्द शर्मा रामेश्वर साहू जितेंद्र साहू ताराचंद सांखला रविप्रकाश पांडेय दानमल जैन अकबर तिगाला समीर खान पार्षद शेखर यादव गोकुल ठाकुर सुनीता बिल्ला मनहर आशा देवेन्द्र पटेल गोमती रात्रे पुष्पा ईश्वर साहू राकेश बाफना महेश पाठक संजय शर्मा संतोष कौशिक कमलेश गौतम सौरभ जैन संजय साहू प्राची ललवानी श्वेता परिहार छबि सार्वा प्रतिमा यादव समर्थ लखानी राहुल साहू कमल बजाज राहुल सोनी आशु कौशिक प्रितिबाला साहू जनक चंद्राकर टिकेंद्र साहू संतोष साहू अश्वनी साहू लक्ष्मी साहू मनीष माधवानी दिनेश साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!