*डिवाइडर निर्माण में लापरवाही से आएदिन घट रही दुर्घटना,,,,,विभागीय अधिकारी सोए कुम्भकर्णीय नींद में*
रेडियम से बने सांकेतिक बोर्ड ना होने से दुर्घटना को खुला निमंत्रण
बालोद । बालोद शहर के अंदर दल्लीराजहरा तिराहे से लेकर सिद्धार्थ ट्रेडर्स लोहारा रोड को चौड़ीकरण कर डिवाइडर का निर्माण करोड़ो की लागत राशि से किया जा रहा है परंतु कहीं भी कोई सांकेतिक बोर्ड ठेकेदार द्वारा नही लगाया जाना दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है डिवाइडर के शुरुवात एवं अंतिम छोर में कोई रेडियम बोर्ड नही लगा है जिसके कारण वाहन चालक रात के अंधेरे में दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं
ज्ञात हो कि गत माह जम्बूरी केम्प से लौटते वक्त एक कार चालक अंधेरे एवं भीड़भाड़ की वजह से सिद्धार्थ ट्रेडर्स के पास डिवाइडर से टकरा गया था जहां पर कार के सामने के भाग का परखच्चा उड़ गया था इसमे बैठे लोगों को हल्की फुल्की चोंटे भी आई थी वहीं गत दिनों एक कार चालक कांग्रेस भवन के पास टकरा गया था दो दिन पूर्व पोस्ट आफिस के सामने डिवाइडर से टकरा कर एक वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त हो गया आये दिन हो रहे दुर्घटना से लोगो मे भय का माहौल है वहीं एक तरफ नगर वासियो का कहना है कि डिवाइडर तो बन गया पर सड़क चौड़ीकरण के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया गया है इससे तो अच्छा डिवाइडर निर्माण नही होना ही सही था लोगो का यहां तक कहना है कि सड़क की चौड़ाई अपेक्षाकॄत कम है जहां एक तरफ कोई गाड़ी के जाने के बाद किसी अन्य वाहन को उस गाड़ी के पीछे चलने मजबूर होना पड़ता है वहीं बालोद के इंदिरा चौक के पास नाली हेतु गड्ढा किया गया है जो लगभग माह भर से अधिक हो गया है ना ही नाली का निर्माण हो रहा है ना ही लोगो को राहत मिल रही है लोगो का यहां तक कहना है कि ऐसे निर्माण का क्या फायदा जहां आवागमन में परेशानी और दुर्घटना का डर हमेशा लगा रहता है




