छत्तीसगढ़राज्य

*होली त्यौहार के पूर्व  किसानों को भाजपा सरकार का बड़ा तोहफ़ा,,,,भाजपा नेताओं ने जताया आभार*

होली त्यौहार के पूर्व  किसानों को भाजपा सरकार का बड़ा तोहफ़ा,,,,भाजपा नेताओं ने जताया आभार

बालोद । छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने अपने पूर्व घोषणा को अमल में लाते हुए होली त्यौहार के पूर्व ही किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी। कल राज्य के मुखिया विष्णुदेव साय किसानों को कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान के अंतर राशि का तोहफा उनके खाते में भेजेंगे

बालोद जिले के धान उत्पादक किसानों को 28 फरवरी को धान के बोनस की राशि 511 करोड़ 11 लाख उनके खातों में दी जाएगी। राज्य सरकार की कृषि उन्नति योजना के तहत एक लाख 48 हजार से अधिक पंजीकृत किसानों को बोनस की यह राशि अदा की जाएगी।

बालोद भाजपा के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार होली पर किसानों के जीवन में ‘समृद्धि’ का रंग घोल रही है। सुशासन सरकार में छत्तीसगढ़ के किसान लगातार सशक्त और समृद्ध बन रहे हैं। सरकार की किसान हितैषी नीति के कारण किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है। डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। किसानों के खाते में अंतर की राशि देने की घोषणा पर भाजपा जिला के पदाधिकारी ठाकुर राम चन्द्राकर कौशल साहू टिनेश्वर बघेल श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर पवन सोनबरसा श्रीमती कांती सोनेश्वरी राकेश छोटू यादव सौरभ लुनिया सुरेन्द्र देशमुख सोमेश शोरी प्रेम साहू श्रीमती चन्द्रलता साहू
श्रीमती पूजा यादव श्रीमती निशा योगी हरीश कटझरे मनीष झा, जितेन्द्र साहू विनोद जैन मोनू कमल पनपालिया आदि ने आभार व्यक्त किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!