
बालोद । जिला मुख्यालय से लगे एक ग्राम पंचायत के सरपंच की मनमानी की शिकायत आज ग्राम पंचायत के एक पंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय जाकर किया है दरअसल मामला यह है कि ग्राम सिवनी के सरपंच एवं भाजपा नेता बहुर सिंह नेताम ने मुक्तिधाम परिसर से प्रतिबंधित इमारती लकड़ी सागौन एवं कहुवा वृक्षो की कटाई कर बाकायदा नीलाम कर दिया वृक्षो की बिना सक्षम अधिकारी या वन विभाग के अनुमति बगैर मनमानी करते हुए कटाये जाने से नाराज ग्राम पंचायत के पंच एवं ग्रामवासियो ने इसकी शिकायत बालोद जिलाधीश से करते हुए धारा 40 लागू कर सरपंच को बर्खास्त करने एवं निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग भी कर दी है इधर शिकायत के बाद प्रशासन का रुख क्या होगा या सत्ता के संरक्षण में सरपंच को बचा लिया जाएगा यह देखना बाकी है वैसे भी विवादों से उनके पूर्व कार्यकाल में भी नाता रहा है




