
बालोद। बालोद के जिला चिकित्सालय मे दिनांक दिसम्बर 2025 से प्रारंभ हुआ सिटी स्कैन मशीन अब लोगो के लिए वरदान साबित हो रहा है जिसमें अबतक सिर्फ ढाई माह में ही 329 मरीजों का सीटी स्कैन किया गया है सिविल सर्जन डॉ. आर. के. श्रीमाली के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय में पदस्थ अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ पंकज सोरी डॉ. एन के साहू सर्जरी विशेषज्ञ एव डॉ रविशंकर भगत मेडिसिन विशेषज्ञ के देखरेख में लगातार गंभीर मरीजों का सीटी स्कैन कर जांच किया जा रहा है। उक्त जांच होने से जिला चिकित्सालय में रिफर की संख्या में कमी भी आई है। जिला चिकित्सालय में जिले से ही नहीं बल्कि निकटतम जिले से भी मरीज उपचार हेतु आ रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ आर के श्रीमाली के अनुसार लगातार चिकित्सालय में सेवा भावना और कुशल नेतृत्व में नवजात शिशु केंद्र (SNCU) में चिकित्सा सुविधा का परिणाम यह था कि जिला चिकित्सालय को पूरे छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान पर है।




