
*बालोद के चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ प्रदीप जैन को राजधानी रायपुर में मिलेगा जैन गौरव अलंकरण,,,,लोगो ने दी बधाई*
बालोद । जैन श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष शहर के प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ प्रदीप जैन को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जैन समाज के गौरव श्री जैसे अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा
भारतीय जैन संघटना के 2025 एवं 2026 के राज्य अधिवेशन श्रृंखला के भव्य गरिमामय समारोह में जैन समाज के वरिष्ठों एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के समक्ष यह सम्मान से नवाजा जायेगा ज्ञात रहे कि डॉ प्रदीप जैन को सामाजिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यों एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने हेतु पूर्व में भी अनेक सम्मान मिला है पर जैन समाज के जैन गौरव का सम्मान मिलना अपने आप में ही ख्याति होता है जैन गौरव अलंकरण हेतु डॉ प्रदीप जैन के नाम की घोषणा होने पर जैन समुदाय सहित बालोद जिला सहित नगर के गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों ने भी बधाई दी है बधाई देने वालो में जैन श्रीसंघ के वरिष्ठ खेतमल जैन भीखमचंद सांखला शंकरलाल जैन दीपचंद सांखला गुलाब चंद नाहटा कंवरलाल रतनबोहरा ओमप्रकाश टाटिया यशवंत जैन श्री संघ अध्यक्ष ताराचंद सांखला सचिव मांगीलाल ढेल्डिया चेतन जैन मोहन नाहटा मनोहर नाहटा राजेश टाटिया सुभाष चोपड़ा मुकेश श्रीश्रीमाल रूपचंद गोलछा भीखमचंद चोरड़िया दानमल लोढ़ा मुकेश भंसाली सुभाष बाफना मनीष कोठारी अभय ललवानी डॉ एवही महेश्वर मोहनभाई पटेल स्वरूप राठी दुष्यंत शर्मा विकास चोपड़ा हरबंश अरोरा ब्रजेश पांडेय संतोष साहू प्रदीप चोपड़ा कमलेश सोनी रविप्रकाश पांडेय शाहिद अहमद खान सलीम तिगाला दीपक उपाध्याय राजू पटेल विनोद बंटी शर्मा शेखर यादव सुनील यादव दीपक लोढ़ा रीता सोनी सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है




