बालोद के वार्ड 8 में नवरात्र के नवमी पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया

बालोद ….जिला मुख्यालय के वार्ड 08 में लाल बाग वाली माता का हवन पूजन कार्यक्रम पूरे विधि विधान से सम्पन्न हुआ । बता दे कि नव रात्र के पूरे नौ दिन तक माता की चौकी रख कर पूजा अर्चना की जाती है जिसमे बड़ी संख्या श्रदालु शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते है । तो वही अपनी मनोकामना पूर्ण हो ऐसी माता के पास अर्जी लगाते है ।

बता दे कि वार्ड की महिला धरा माधवानी ने बताया कि इस वार्ड का माहौल बहुत ही भक्तिमय रहता है चाहे वह गणेश उत्सव हो दिवाली हो या नवरात्र हो हर एक मौके पर याहा का माहौल बहुत खुशनुमा रहता है ।
बता दे कि नौरात्र के नौवें दिन माता का हवन पूजन सम्पन हुआ जिसके बाद माता को प्रसाद का भोग लगाकर वही नौ कन्याओ को प्रसाद खिलाया गया जिसके बाद विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जिसमें वार्ड सहित आस पास के लोग भी भारी संख्या में मौजूद रहे ।

इस आयोजन को सफल बनाने में
प्रमुख रूप से धरा माधवानी गीतिका वाधवानी अंजू जैसवाल शारदा जैसवाल कंचन बजाज रेखा माधवानी चांदनी बजाज प्राची लालवानी एवं वार्ड पार्षद रीता सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रही ।




