
*भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर यशवंत जैन ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां*
बालोद । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के गौरवशाली कार्यकाल 2014 से 2025 की पूर्णता पर उन्हें भाजपा के कद्दावर नेता एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से बधाई दी है। इन 11 वर्षों को उन्होंने “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” का स्वर्णिम काल बताया है।
यशवंत जैन ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी साख मजबूत की है और जी20 की अध्यक्षता जैसी बड़ी सफलताओं के साथ दुनिया में एक ‘विकसित भारत’ की पहचान बनाई है। भारत में हुए Ai समिट में शामिल हुए विश्व के अनेक देशों ने भारत के विकास को नजदीक से देखा है
प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 8,931 दिनों से अधिक के कार्यकाल के साथ सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रमुख नेता के रूप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।
11 वर्षों में 4 करोड़ से अधिक पक्के मकान (PM आवास योजना), 10 करोड़ से अधिक मुफ्त गैस कनेक्शन (उज्ज्वला योजना), 55 करोड़ से अधिक जनधन खाते और 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है।
इन 11 वर्षों के कार्यकाल को विकास, सुरक्षा, सांस्कृतिक जागरण और डिजिटल क्रांति के युग के रूप में सराहा जा रहा है।




