क्राइमछत्तीसगढ़

*चेंबर आफ कॉमर्स ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन कहा तेज रफ्तार गाड़ियों और नशेड़ियों पर लगाए लगाम*

शहर के अंदर तेज रफ्तार दो पहिया वाहन चालकों पर हो कार्यवाही

बालोद । छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंस्ट्रीज इकाई बालोद के अध्यक्ष हरीश सांखला के नेतृत्व में चेंबर के सदस्यों ने आज बालोद जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि झलमला चौक से लेकर बालोद के पर्यावरण पार्क तक आवागमन करने वाले सभी वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित करने कोई ठोस उपाय किया जाये नहीं मानने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही किया जाये वहीं बालोद शहर के अंदर नशे के आगोश में खोये नशेड़ी युवाओ के तेज रफ्तार वाहन चलाने पर दंडात्मक कार्यवाही किया जाये स्टंटबाज युवाओं पर भी ठोस कार्यवाही की जाए लगातार दुर्घटना घटित होने से शहरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है वहीं गंजपारा दुर्गा मंदिर के आसपास हो रहे दुर्घटना को रोकने कार्यवाही की जाए ज्ञापन में चेंबर आफ कॉमर्स ने मांग की है कि शहर के अंदर सूदखोर लोगो के द्वारा लगातार युवाओं और उनके परिजनों से मनमाने पैसे वसूली किया जा रहा इन लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्यवाही की जाए शहर में अवैध ढंग से नशा का व्यापार हर मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थानों में फलफूल रहा है इनकी भी धरपकड़ की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!