
अंत्योदय का संकल्प,,,भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुखिया विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत प्रदेश के करीब 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को बड़ी आर्थिक सहायता देने जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों के खातों में प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये की दर से कुल 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि अंतरित करेंगे। बालोद BJP के नेताओं ने योजना की जमकर तारीफ की है।
प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया कि, 25 मार्च को बलौदाबाजार की धरती से जब राज्य के संवेदनशील मुखिया विष्णुदेव साय राशि अंतरित करेंगे, तो वह छत्तीसगढ़ के ‘न्याय और सुशासन’ की गूंज होगी। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद के नित नए आयाम राज्य के लोगो की खुशहाली के लिए गढ़े जा रहे हैं यह राज्य के लोगो की खुशहाली और समृद्धि में मिल का पत्थर साबित होगा
भाजपा बालोद के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ ने यह साबित कर दिया है कि जब सरकार की नीयत साफ और नीति स्पष्ट हो, तो विकास की किरण गरीब की झोपड़ी तक पहुंचती है। यह काम भाजपा ही कर सकती है
संजारी बालोद के जनसेवक एवं भाजपा नेता राकेश यादव ने इस योजना पर कहा कि ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ न केवल एक वित्तीय सहायता कार्यक्रम है, बल्कि यह समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन देने का एक महायज्ञ भी है।




