छत्तीसगढ़राजनीति

*LPG संकट पर विपक्षी दल और जनविरोधी लोग फैला रहे अफवाह बीजेपी नेताओ ने कहा अफवाह से बचे देश में नहीं है कोई संकट*

*LPG संकट पर विपक्षी दल और जनविरोधी लोग फैला रहे अफवाह बीजेपी नेताओ ने कहा अफवाह से बचे देश में नहीं है कोई संकट*

बालोद । एलपीजी (LPG) सिलेंडर की किल्लत और आपूर्ति में रुकावट की खबरों के बीच, बालोद भाजपा नेताओं ने इसे विपक्षी दलों एवं जनविरोधी ताकतों द्वारा फैलाई गई “अफवाह” और “भय का माहौल” (Fear-mongering) करार दिया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया कि देश में गैस का पर्याप्त स्टॉक है और आपूर्ति सामान्य है। उन्होंने कहा कि LPG की कमी का दावा पूरी तरह भ्रामक है, और सरकार हर घर तक निर्बाध गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बालोद भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की कोई कमी नहीं है। भारत की कच्चा तेल आपूर्ति सुरक्षित है और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

जनसेवक राकेश यादव ने गैस आपूर्ति पर कहा कि देश के पास 4,000 करोड़ लीटर का पेट्रोलियम भंडार है और 40 देशों से तेल आयात होता है। घरेलू गैस उत्पादन 28% बढ़ाया गया है, अस्पताल और घरेलू आपूर्ति सुरक्षित है। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने और अफरातफरी पैदा करने का आरोप लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!