
बालोद।
संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर 14 अप्रैल, मंगलवार को आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों को लेकर जिला सेन समाज बालोद की एक महत्वपूर्ण बैठक सेन भवन, दल्ली राजहरा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री संतोष कौशिक द्वारा की गई।
भोजन व्यवस्था के लिए देवसिंह सेन (गुरुर), मोहन सेन (बालोद), हेमकुमार सेन (दल्ली राजहरा), जीवधन सेन (गुंडरदेही), कैलाश सेन (डौंडी), बलदाऊ सेन (डौंडीलोहारा), संतोष सेन (देवरी) एवं सतीष सेन (अर्जुंदा) को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो संपूर्ण भोजन व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करेंगे।
बैठक में जयंती समारोह को भव्य, अनुशासित एवं सफल बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी प्रभारीगण को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।
मंच व्यवस्था प्रभारी के रूप में नारायण सेन (गुरुर), जनक कौशिक (बालोद), संतोष श्रीवास (गुंडरदेही), रामकुमार श्रीवास (दल्ली राजहरा) एवं लोचन सेन (डौंडी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूजा व्यवस्था हेतु बबलू सेन एवं श्रवण कौशिक (दल्ली राजहरा) को नियुक्त किया गया है।
रंगोली एवं कलश सजावट व्यवस्था की जिम्मेदारी श्रीमती कांती सेन एवं नन्ही सेन के साथ समस्त महिला प्रकोष्ठ, दल्ली राजहरा को सौंपी गई है।
पूजा स्थल पर संत सेन जी महाराज एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा व्यवस्था हेतु रामकुमार श्रीवास को प्रभारी बनाया गया है।

रैली व्यवस्था के लिए संतोष श्रीवास (जिला संगठन मंत्री) के साथ जिले के आठों ब्लॉकों के समस्त महामंत्री एवं संगठन मंत्री को जिम्मेदारी दी गई है।
रैली हेतु रथ व्यवस्था प्रभारी के रूप में मोहन सेन (बालोद) को दायित्व सौंपा गया है।
गंधर्व बाजा व्यवस्था के लिए लोचन सेन एवं रामकुमार श्रीवास को नियुक्त किया गया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सामाजिक बच्चों द्वारा एक या दो उत्कृष्ट प्रस्तुति (रिकॉर्डिंग) का चयन कर 10 अप्रैल तक जिला स्तर पर सूचित करें। सभी प्रतिभागी बच्चों को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इसके साथ ही रंगोली एवं कलश सजावट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को भी विशेष नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
अतिथि स्वागत एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी समस्त जिला पदाधिकारियों को सौंपी गई है।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी नियुक्त प्रभारी अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं समन्वित रूप से निर्वहन सुनिश्चित करें, जिससे कार्यक्रम भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
इस अवसर पर
उमेश कुमार सेन, बालोद जिला सेन समाज मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के सभी सदस्य, पदाधिकारी एवं महिला-पुरुष सक्रिय रूप से सहभागिता निभा रहे हैं, जिससे इस वर्ष का जयंती समारोह ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक रूप में आयोजित किया जाएगा।




