छत्तीसगढ़बालोदराजनीति

*भाजपा जिला कार्यालय बालोद में ध्वजारोहण कर मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस,व गोष्ठी विचार का कार्यक्रम किया गया*

जिला,मोर्चा,मंडल के पदाधिकारीयों ने स्थापना दिवस पर इस गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए।

बालोद। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने 47वें स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की। 6 से 12 अप्रैल तक आयोजित इन कार्यक्रमों की कड़ी में जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने भाजपा कार्यालय में भाजपा के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, यज्ञदत्त शर्मा, पवनसाहू, विरेन्द्र साहू, राकेश छोटू यादव, जितेंद्र साहू,ने भाजपा के पितृ पुरूषों के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण कर,नमन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री चेमन देशमुख ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला संगठन-सूत्र है। भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएँ और भारत को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने का संकल्प और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इस लक्ष्य को अर्जित करेंगे।

लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं के लगातार कठोर परिश्रम एवं हमारे पितृ पुरूषों के त्याग से संभव हुआ है।
पार्टी कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए श्री शर्मा ने कहा कि उनके समर्पण और नेतृत्व के कारण ही पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनी है और छत्तीसगढ़ लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारा देश निरंतर प्रगति और विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के समापन के साथ ही विकास की गति और तीव्र करेगी। विकसित छत्तीसगढ़ की शुरुआत हो चुकी है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ ही भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है, जिसके लिए पार्टी निरंतर प्रतिबद्ध है।

पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस न केवल पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन है, बल्कि राष्ट्र सेवा के प्रति पुनः समर्पित होने का संकल्प दिवस भी है। आज के दिन भाजपा कार्यकर्ता देशभर में सेवा और समर्पण के कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन की सेवा में जुटे है।

जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा यह दिन केवल एक संगठन की स्थापना नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, समर्पण और विचारधारा की महान यात्रा का प्रतीक है।

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर हुई। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” केवल नारा नहीं, बल्कि देश को आगे बढ़ाने का संकल्प है।
मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम छुए हैं और आज विश्व में एक सशक्त, आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।भाजपा सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समर्पण का संगठन है—जहाँ हर कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत है

जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू ने कार्यकर्तााओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कठोर परिश्रमी, निष्ठावान होता है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है।
पवन सोनबरसा,टिनेशवर बघेल,हरीश कटझरे, निशा योगी, प्रेम साहू, अकबर तिगाला, गुलशन साहू, रोहित साहू, ने भी स्थापना दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।

जुंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू ने इस कार्यक्रम में आए सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस गोष्ठी विचार कार्यक्रम, विनोद जैन,कमल पनपालिया, मोपेन्द्र साहू, संतोष कौशिक, दुर्जन साहू,रविन्द्र टेमरिया, भुवनेश्वरी चंद्राकर, संतोष चंद्राकार, कल्याण सोनवानी, पंकज चौधरी, अभिन्न यादव, फिरोज कुरैशी, टिक्कू यादव,रेवा राम सिंन्हा, दिनेश मेश्राम उपस्थित रहे।

कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद
————————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!