बालोदराजनीतिलोकल न्यूज़

“हर गरीब का पक्का मकान” संकल्प की ओर बड़ा कदम —प्रतिभा संतोष चौधरी

बालोद में भाजपा स्थापना दिवस बना यादगार — 26 हितग्राहियों को मिला पक्के मकान का उपहार

बालोद | 6 अप्रैल 2026 भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर बालोद नगर में गरीबों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर गरीब का पक्का मकान हो अपना” संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 26 पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष कक्ष में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान अटल जी को याद करते हुए भाजपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
गरीबों के सपनों को मिल रहा आकार – प्रतिभा चौधरी
नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर गरीब को पक्का मकान उपलब्ध कराने का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इंतजार कर रहे हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान करना बेहद सुखद अनुभव है और यह गरीब परिवारों के लिए नए जीवन की शुरुआत है।


विवादित ठेकेदारों से सावधान रहें – कमलेश सोनी
नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने हितग्राहियों को सलाह देते हुए कहा कि मकान निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के लिए किसी भी विवादित या अविश्वसनीय ठेकेदार से अनुबंध न करें, ताकि निर्माण कार्य समय पर और बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके।


भाजपा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने सभी हितग्राहियों को पक्के मकान की स्वीकृति मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए योजना का लाभ लेने की अपील की।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कशीमुद्दीन कुरैशी, पार्षद गोकुल ठाकुर, प्रीतम यादव, पुष्पा साहू, सुनीता मनहर, कांति साहू, महेश पाठक, ओमप्रकाश साहू,नोडल अधिकारी मोबीन अली, सह नोडल अधिकारी विजय मेहरा, सीएलटीसी निखिल राजपूत, प्रधानमंत्री आवास योजना के इंजीनियर ताराचंद साहू सहित 26 पात्र हितग्राही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

*हमने बनाया हैं*
*हम ही संवारेंगे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!