रात के अंधेरे में सक्रिय लकड़ी तस्कर, जल्द होगा बड़ा खुलासा
ट्रैक्टरों से हो रही अवैध लकड़ी ढुलाई, खाली करने वाले ठिकानों तक पहुंचेगी टीम

बालोद – क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लकड़ी की अवैध तस्करी का मामला सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, देर रात ट्रैक्टरों के माध्यम से जंगलों से लकड़ी निकालकर अलग-अलग स्थानों पर खपाई जा रही है। इस पूरे मामले में कई लोगों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि जल्द ही इस अवैध गतिविधि से जुड़े ट्रैक्टरों का पीछा कर लकड़ी खाली करने वाले ठिकानों तक पहुंचकर दबिश दी जाएगी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी तैयार किया जाएगा, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े लोगों का खुलासा हो सके।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन लकड़ी तस्करों को किसका संरक्षण मिल रहा है? क्या इस पूरे मामले में स्थानीय स्तर पर कोई मिलीभगत है? इन सवालों के जवाब जल्द सामने आने की संभावना है।
प्रशासन भी इस मामले को गंभीरता से लेने की तैयारी में है। यदि जांच में तथ्य सामने आते हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
जल्द ही इस पूरे मामले का बड़ा खुलासा…
बनेगा वीडियो — सामने आएंगे जिम्मेदार चेहरे…
बने रहें हमारे साथ — पूरी स्पेशल रिपोर्ट जल्द…




