छत्तीसगढ़बालोद

बालोद में सेवा सेतु में गूंजा गंदे पानी का हाहाकार:जन स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं

सेवा सेतु में गूंजा गंदे पानी का हाहाकार: निर्लज्ज निकाय प्रशासन के खिलाफ शिविर पहुंचे छोटे कद के जुझारू पार्षद; सौंपा पत्र

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम का शिविर उस समय गरमा गया, जब नगर पालिका की सड़ी-गली और संवेदनहीन कार्यप्रणाली के खिलाफ जनप्रतिनिधि मोर्चा खोलते हुए शिविर में पहुंच गए।

पिछले कुछ दिनों से शहर के अधिकांश वार्डों में पेयजल के नाम पर नलों से लगातार सप्लाई किए जा रहे मटमैले पानी को लेकर छोटे कद के पार्षद दीपक लोढा ने निर्लज्ज निकाय प्रशासन के सामने विरोध दर्ज कराया और जनता की पीड़ा को बयां करते हुए पत्र सौंपा।

छोटे कद के पार्षद ने कहा कि नगर पालिका के अधिकारी पूरी तरह निर्लज्ज हो चुके हैं। शहर की जनता हर महीने जल कर जमा कर रही है, लेकिन बदले में उनके घरों में शुद्ध पानी के बजाय नालियों जैसा गंदा पानी भेजा जा रहा है।

 

उन्होंने निकाय के अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि दूषित पेयजल की आपूर्ति कोई साधारण समस्या नहीं, बल्कि सीधे तौर पर नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!