छत्तीसगढ़बालोद

बिड खुली और टेंडर गायब! – बालोद पालिका में प्लेसमेंट टेंडर की तलाश जारी!

बिड खुली और टेंडर गायब! – बालोद पालिका में प्लेसमेंट टेंडर की तलाश जारी!

गंभीर चेतावनी: यदि आपको नगर पालिका परिषद बालोद का 150 लाख (1.5 करोड़) का टेंडर कहीं घूमता हुआ दिखे, तो तुरंत सूचित करें!

मामला शासकीय ई-मार्केटप्लेस का है, जहां नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा मैनपावर आउटसोर्सिंग सेवाओं के लिए एक भारी-भरकम बिड निकाली गई थी।

बिड का पूरा ब्योरा कुछ इस प्रकार था:

• बिड संख्या: GEM/2026/B/7629350
• जारी होने की तारीख: 05-06-2026
• बिड खुलने का समय: 26-06-2026 शाम 5:30 बजे

मामला क्या है?

नियमों के मुताबिक 26 जून 2026 को शाम 5:30 बजे जैसे ही बिड का ढक्कन खुला, मानो टेंडर हवा में गायब हो गया। 30 दिनों की वैलिडीटी का समय दिया गया था, लेकिन बिड खुलने के 46 दिन बाद से इस टेंडर की कोई अता-पता नहीं है।

गायब टेंडर का हुलिया:

• नाम: मैनपावर आउटसोर्सिंग सर्विस
• कद-काठी: 1 वर्ष का अनुबंध
• विशेष पहचान: स्टार्टअप और MSE छूट वाले कॉलम में साफ No लिखा हुआ है।

सूचक के लिए इनाम: यदि यह टेंडर किसी को मिले, तो तुरंत सूचित करें। ढूंढने वाले को बालोद पालिका की तरफ से अधिक दर पर सीसी रोड का एक टेंडर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!