कहते हैं दानों में दान बिना डरे करो रक्तदान इस संकल्प के साथ बालोद जिला के आदिवासी ब्लाक डौंडीलोहारा के ग्राम बनगाँव के निवासी एवं सिटी कोतवाली बालोद में आरक्षक के पद पर तैनात मोहन कोकिला ने अपने बेटे के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में जाकर अपना ब्लड डोनेट करते हैं यह उनका अपना संकल्प है कि बेटे के जन्मदिन पर किसी जरूरतमंद की जान बचाने वह यह सराहनीय कार्य पिछले 7 सालों से करते आ रहे हैं बालोद नगर में तैनात आरक्षक मोहन कोकिला एक मिलनसार पुलिसकर्मी हैं जिनका सभी वर्गों के लोगो के साथ मधुर संबंध है वहीं अपनी ड्यूटी और कर्तव्य में भी उनकी अच्छी पकड़ है अवैध धंधा करने वाले शातिर लोग आरक्षक मोहन कोकिला के नाम से या तो भाग जाते हैं या उनकी गिरफ्त में होते हैं बड़े बड़े केश में आरोपियों को पकड़ने में उनकी भूमिका प्रशंसनीय रही है वहीं रक्तदान करने में भी वह कभी पीछे नही रहते अस्पतालों में भर्ती मरीजों को रक्त की आवश्यकता होने और उन्हें सूचना मिलने पर वह रक्तदान हेतु पहुंच जाते हैं उनके इस कार्य पर बालोद नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी आर्ट आफ लिविंग के योग प्रशिक्षक रविप्रकाश पांडेय पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन गौ रक्षक अजय यादव समाजसेवी दीपक साहू प्रवीण जैन महेश पाठक सौरभ जैन अधिवक्ता हरीश दुबे पार्षद गिरिजेश गुप्ता प्रीतम यादव गोकुल ठाकुर सहित अनेक लोगो ने उन्हें बधाई दी है
Related Articles
*नगर पालिका के मुख्य द्वार पर ताला ये कैसा सुशासन ये कैसी व्यवस्था लोग भटकने को मजबूर*
June 11, 2026
जम्मू-कश्मीर में चुनाव की आहट:कश्मीरी पंडितों के लिए सीट रिजर्व, जम्मू में 6 और कश्मीर में एक सीट बढ़ाई गई
August 30, 2023
Check Also
Close


