छत्तीसगढ़बालोद

साहेब, टेंडर की पेटी खोलिए न, हमें सुरक्षित गौठान कब ले जाइएगा? लेकिन बालोद नगर पालिका की कार्यशैली का क्या कहना।

साहेब, टेंडर की पेटी खोलिए न, हमें सुरक्षित गौठान कब ले जाइएगा? लेकिन बालोद नगर पालिका की कार्यशैली का क्या कहना।

यहां सड़कों पर बैठी बेजुबान गायों की जान जोखिम में है, आम जनता हादसों के साए में सफर कर रही है, और दफ्तर के भीतर ₹8.40 लाख के काऊ कैचर ट्रेलर की निविदा फाइलों और सीलबंद लिफाफों में चैन की नींद सो रही है।

जिस संसाधन (काऊ कैचर ट्रेलर) से इन्हें सुरक्षित गौठान पहुंचाया जाना था, उसकी फाइलें और निविदा पेटी चार दिनों से नगर पालिका के दफ्तर में धूल फांक रही हैं।

कागजों में मुस्तैदी का आलम यह था कि नगर पालिका ने DMF मद से काऊ कैचर ट्रेलर खरीदने के लिए मैनुअल टेंडर निकाला। बकायदा सरकारी मोहर लगाकर खुलने तारीख तय हुई— 1 सितंबर 2026, दोपहर 12:00 बजे।

ठेकेदार उम्मीद लगाए बैठे रहे, गौमाता सड़कों पर गाड़ियों की हेडलाइट की रोशनी में टकटकी लगाए देखते रही, लेकिन 1,2,3 सितंबर बीता, 4 सितंबर का सूरज भी ढल गया, पर साहब की टेंडर पेटी का ताला नहीं खुला।

सफाई दरोगा को मलाई बांटने में मस्त जिम्मेदारों को लग रहा होगा कि जब तक टेंडर पेटी बंद रहेगी, तब तक सड़कों पर बैठी गौमाता को भी कोई खतरा नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!