छत्तीसगढ़बालोद

नगर पालिका परिषद बालोद में काऊ कैचर क्रय मामले में CMO के उस बयान की हवा दस्तावेजों ने निकाल दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि GeM में कैटेगरी नहीं बता रहा था, इसलिए मैनुअल टेंडर लगाया गया।

GeM पोर्टल के दस्तावेजों ने खोली पोल: पहले दो बार निकाली ऑनलाइन बिड, फिर कैटेगरी नहीं का झूठा बहाना बनाकर ऑफलाइन में खेला 8.40 लाख का खेल
​
नगर पालिका परिषद बालोद में काऊ कैचर क्रय मामले में CMO के उस बयान की हवा दस्तावेजों ने निकाल दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि GeM में कैटेगरी नहीं बता रहा था, इसलिए मैनुअल टेंडर लगाया गया।

भारत सरकार के GeM Portal के आधिकारिक रिकॉर्ड यह साबित करते हैं कि बालोद नगर पालिका ने इसी काऊ कैचर ट्रेलर के लिए पहले GeM पर दो-दो बार निविदाएं आमंत्रित की थीं।

इसके बावजूद ऑनलाइन बिड को रद्द कर अगस्त 2026 में सीमित मैनुअल टेंडर जारी किया गया। GeM पोर्टल के आधिकारिक बिड दस्तावेजों के अनुसार ​प्रथम ऑनलाइन बिड दिनांक 29.01.2026 को जारी की गई।

दूसरी ऑनलाइन बिड दिनांक 18.02.2026 को जारी की गई। इसमें सीधे तौर पर आइटम श्रेणी COW CATCHER TRAILER के नाम से ही बिड आमंत्रित की गई।

​जब फरवरी 2026 में खुद पालिका ने COW CATCHER TRAILER श्रेणी में बिड प्रकाशित कर दी थी, तो फिर बाद में यह कहना कि GeM पर कैटेगरी नहीं मिल रही थी प्रशासनिक रूप से गंभीर झूठ व गुमराह करने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!