छत्तीसगढ़बालोद

अंतिम भुगतान से पहले पालिका प्रशासन से कुछ महत्त्वपूर्ण सवाल

अंतिम भुगतान से पहले… कुछ सवाल हैं

नगर पालिका परिषद बालोद में जल आवर्धन योजना के तहत जनता की गाढ़ी कमाई से बनी पानी टंकियों की गुणवत्ता पर गंभीर सवालिया निशान लग चुके हैं।

लेकिन सबसे बड़ा चौंकाने वाला पहलू यह है कि जिस ठेकेदार के घटिया निर्माण की पोल 6 महीने में ही खुल गई, नगर पालिका प्रशासन उसी ठेकेदार द्वारा निर्मित दूसरी पानी टंकी के अंतिम भुगतान की फाइलें तेजी से निपटाने में जुटा है।

अंतिम भुगतान की फाइल पर दस्तखत होने से पहले इन सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। क्या वार्ड क्रमांक 02 में निर्मित उक्त पानी टंकी का सफल हाइड्रोलिक टेस्टिंग हो गया है।

कार्यपालन यंत्री या सक्षम तकनीकी अधिकारी का नाम सार्वजनिक हो जिनके द्वारा मौके का भौतिक सत्यापन कर कार्य पूर्णता और गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया गया है। यदि अनुबंध में तीसरी एजेंसी से गुणवत्ता जांच का प्रावधान रखा है, तो उसकी संतोषजनक रिपोर्ट प्राप्त हो गई?

अभी तक कोई कनेक्शन दिए ही नही गए तो निर्बाध जलापूर्ति और दबाव का ट्रायल रन का सवाल ही पैदा नही होता..फिर भी अंतिम भुगतान की इतनी हड़बड़ी क्यों?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!