छत्तीसगढ़बालोद

बालोद पालिका के साहेब का नया प्रशासनिक चमत्कार: दरोगा जी करेंगे वर्क फ्रॉम एसी,और टैक्स बाबू धूप में ढूंढेंगे बजबजाती नालियां!

नया प्रशासनिक चमत्कार: दरोगा जी करेंगे वर्क फ्रॉम एसी, और टैक्स बाबू धूप में ढूंढेंगे बजबजाती नालियां!

नगर पालिका परिषद बालोद में प्रशासनिक व्यवस्था का ऐसा हास्यास्पद और नियम-विरुद्ध तमाशा सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी अपना सिर पकड़ ले।

कार्य विभाजन का आदेश तो जारी किया गया, लेकिन इसमें सेटिंग और चहेतों को बचाने का ऐसा पैंतरा चला गया कि पूरी प्रशासनिक मर्यादा तार-तार हो गई।

आदेश के मुताबिक, सफाई दरोगा को पूर्व में सौंपे गए कार्य के अतिरिक्त प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक की जिम्मेदारी थमा दी गई है।

इस आदेश का सबसे हास्यास्पद पहलू यह है कि सफाई का फील्ड वर्क देखने के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक की बलि चढ़ा दी गई।

जिनका मूल संवर्ग संपत्तिकर और दुकानों की राजस्व वसूली का है, उन्हें आदेश में बाकायदा लिखा गया है— जलप्रदाय फील्ड कार्य एवं स्वच्छता विभाग का फील्ड कार्य।

इसी आदेश में सहायक ग्रेड-03 को जलप्रदाय लिपिकीय कार्य सौंपा गया है। पूरी जमावट इस तरह की गई है कि दरोगा जी के वातानुकूलित आराम और फाइलों की मलाई पर कोई आंच न आए, भले ही इसके लिए पूरे महकमे का हुलिया ही क्यों न बिगाड़ना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!