छत्तीसगढ़धार्मिकबालोद

*बालोद शहर मे हुआ दही हांडी उत्सव 2026 में उमड़ा दर्शकों का सैलाब,,,, डोंगरगढ़ की टोली रही प्रथम द्वितीय स्थान पर रहे रायपुर जय बूढादेव समिति की टोली*

बालोद। कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा बालोद जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में प्रथम दही हांडी उत्सव 2026 का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। दही हांडी उत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे दर्शकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मैदान में उत्साह और कृष्ण भक्ति का माहौल देखने को मिला।

आयोजन में विभिन्न स्थानों से पहुंची टोलियों ने दही हांडी फोड़ने के लिए शानदार प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच डोंगरगढ़ की टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे समिति की ओर से 60 हजार रुपये नगद राशि एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं रायपुर की टोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसे 30 हजार रुपये नगद एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के संरक्षक राकेश यादव ने की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ नेता राजा दीवान एवं जिला भाजपा महामंत्री सौरभ लुनिया चेबर आफ कामर्स के अध्यक्ष हरीश सांखला ताराचंद सांखला कमलेश सोनी गिरिजेश गुप्ता दीपक लोढ़ा नितेश वर्मा रविप्रकाश पाण्डेय संतोष कौशिक श्रीमती अनीता जैन श्रीमती महिमा यादव श्रीमती निशा योगी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अतिथियों ने दही हांडी उत्सव के सफल आयोजन के लिए कृष्ण जन्मोत्सव समिति के सदस्यों एवं आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, उत्साह और हमारी सनातन परंपराओं के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान डीजे और धुमाल की धुन पर युवाओं और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं पुलिस-प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
आयोजन को सफल बनाने मे समिति के अध्यक्ष गुलशन साहू सौरभ जैन हिमांशु साहू अभिन्न यादव आशुतोष कौशिक रजत जैन जागेश्वर ढीमर राहुल सोनी कमल बजाज राहुल साहू जीत यादव अंश योगी नमन साहू टेशू देशमुख आयुष बुरड़ आराध्य शर्मा सहित अनेक युवाओ का विशेष सहयोग रहा वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन प्रख्यात सेलिब्रिटी एंकर उत्सव ओस्तवाल एवं विनोद जैन ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!