
बालोद । जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 163 जोड़ों का विवाह जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग के तत्त्वाधान में पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया इस अवसर पर राजधानी रायपुर में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय की उपस्थिति में योजना के तहत राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां एक ही दिन में 6,414 जोड़े वैवाहिक जीवन में बंधे जो अपने आप मे एक अनोखा कीर्तिमान बन गया
1,316 जोड़ों को मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष आशीर्वाद दिया, जबकि शेष जोड़े वर्चुअल माध्यम से जुड़े। एक दिन में इतने बड़े पैमाने पर विवाह आयोजन ने इसे विश्व रिकॉर्ड बना दिया । बालोद नगर पालिका के पार्षद दीपक कुमार ने बताया कि इस योजना से बेटियों की शादी अब बोझ नहीं, बल्कि खुशी का अवसर बन रही है। योजना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का आभार जताया है।
पार्षद दीपक कुमार ने कहा कि, सामाजिक मूल्यों के अनुसार सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन समाज का अति महत्वपूर्ण भाग है। आज के समय में सामूहिक विवाह का आयोजन सामाजिक सुधार का महत्वपूर्ण कदम है।




