*जनप्रतिनिधियों की आंख आखिर बन्द क्यो हो गयी,,,,,बीच सड़क जानलेवा गड्ढो की भरपाई अब तक क्यों नही*
जानलेवा गड्ढो को नही भरा गया तो जा सकती है किसी की जान जनप्रतिनिधि भी दिख रहे उदासीन

बालोद । नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत दल्ली राजहरा मुख्यमार्ग से आम बगीचा होते हुए अटल आवास जाने वाले मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे लोगो को दुर्घटित होने खुला आमंत्रण दे रहे हैं इस मुख्यमार्ग से कुन्दरूपारा शिकारी पारा अटल आवास पाररास बूढ़ापारा आदि स्थानों में जाने का मुख्यमार्ग है महीनों से नल कनेक्शन देने के बाद इन गड्ढो को भरना शायद नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारी भूल गए है जो अचानक रात के अंधेरे में वाहन चालकों को यह गड्ढा दिखाई नही पड़ता वार्डवासियों के अनुसार इन गढ़ो में कई वाहन चालक दुर्गघटना ग्रस्त हो चुके है आसपास के लोगो ने इन गड्ढो में मुरुम आदि डालकर इसे पाटने की कोशिश भी किये पर हो नही पाया पालिका प्रशासन इसे वार्षिक मरम्मत संधारण कार्य से करवा सकती है मगर यह क्यो नही हो पाया समझ से परे है वहीं इन वार्डो के पार्षदों को यह दिखाई नही देता या आंखे बंद कर लिए है समझ से परे है पार्षद निधि से मरम्मत संधारण कार्य ना कराकर सिर्फ गार्डन झूला कुर्सी आदि बांटने में अपनी निधि का उपयोग कर रहे हैं ज
ऐसा लगता है मानो इन्हें जनता के जान जाने या दुर्घटना होने से कोई सरोकार नही है खैर पालिका प्रशासन की कुम्भकर्णीय निंद्रा तो शहर में आम चर्चा का विषय बना हुआ है अब देखना यह है कि यह गड्ढा कब भरता है या प्रशासन कोई गंभीर दुर्घटना होने तक इंतजार करती है




