छत्तीसगढ़

*मेंड़की तालाब में रोजगार गारंटी कार्य का तहसीलदार ने किया निरीक्षण सरपंच ने मजदूरों को बताई केंद्र एवं राज्य सरकार की योजना के बारे में*

तहसीलदार सहित वरिष्ठजनों ने किया कार्यस्थल का निरीक्षण मजदूरों से की बात सरकार के योजनाओं को भी बताया गया

 

बालोद । ग्राम पंचायत ओरमा के सरपंच मंजूलता परस साहू एवं पंचायत सचिव संतोष साहू के मार्गदर्शन में चल रहे रोजगार गारंटी कार्य को संचालन करने रोजगार सहायक नंदिनी सोनकर, मेट तेजराम साहू,मेट शशि प्रभा साहू, के निगरानी में ओरमा पंचायत के आश्रित ग्राम मेडकी में तालाब गहरीकरण कार्य में आज एक दिवसी मजदूरों के द्वारा श्रमदान किया गया,मेडकी रोजगार गारंटी कार्य स्थल में मजदूरों के द्वारा श्रमदान किया जहां पर बालोद तहसीलदार आशुतोष शर्मा, एवं पटवारी आशीष शर्मा सरपंच मंजूलता परस साहू ने,श्रमदान स्थल पर रोजगार गारंटीकार्य का निरीक्षण किया, जहां पर तहसीलदार ने मजदूरों से रूबरू हुए और बातचीत की मजदूरों ने रोजगार गारंटी कार्य को संतुष्टि पूर्वक कार्य करने की बात कही साथ में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण ग्राम पटेल होरीलाल गजपाल वरिष्ठ नागरिक हेमंत साहू, पंच संतोष साहू, रोशनी साहू चंचल साहू ललित ठाकुर, उपस्थित रहे , तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके गांव राष्ट्रीय लेवल पर पहचान बन चुका है, चाहे वह गांव व्यवस्था के संबंध में हो, या सरपंच के गांव और लोगों के प्रति अच्छे कार्य पर हो तहसीलदार एवं पंचायत सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ तालाब, मुक्ति धाम, स्टेडियम मैदान एवं गौठान का निरीक्षण भी किया जहां पर ग्राम पंचायत द्वारा तालाब गहरीकरण कार्य का काफी तारीफ भी किया गया रोजगार गारंटी कार्य 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश के बाद से पुराने कार्यों को पूरा करना ग्राम पंचायत पूरी जोर-जोर से लगे हुए हैं वहीं ग्रामीण भी बड़े लगन से ईमानदारी पूर्वक कार्य रोजगार गारंटी का कार्य कर रहे हैं आगामी अप्रैल माह के बाद से विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत कार्य के लिए भी प्रचार प्रसार जिला प्रशासन के निर्देश पर कर रहे हैं साथ में इस योजना के तहत मजदूरों को 125 दिन की रोजगार देने की गारंटी केंद्र सरकार के द्वारा किया गया है, जहां पर तहसीलदार ने अपने उद्बोधन में कहा आप लोगों ने श्रमदान करके गांव और समाज को एक अच्छा संदेश दिया है आप लोगों के सहयोग से गांव और विकास की ओर आगे बढ़े यही हमारी कामना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!