छत्तीसगढ़राजनीतिलोकल न्यूज़

*ये छोटे व्यापारी है कोई आतंकवादी नहीं है साहब,,,भेदभाव से अतिक्रमण हटाना और दुकानों को तोड़ना वाजिब नही – विकास चोपड़ा*

प्रशासन बिना भेदभाव के साथ हटाए अतिक्रमण,,,,छोटे व्यापारियों का रखे ध्यान

बालोद । बालोद नगर के अंदर हटाये गये अतिक्रमण पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अपने मन की बात के माध्यम से प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता विकास चोपड़ा ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि गुमटी खोमचे लगाकर अपना जीवन यापन कर रहे लोगो के साथ विभाग ने अतिक्रमण के नाम पर जो दमन किया है वह अनुचित है उनके गुमटी को हटाना चाहिए था ना कि उसको तोड़ना था ये छोटे व्यापारी है जो रोज कमाते हैं और परिवार का लालन पालन करते हैं ये कोई आतंकवादी या देशविरोधी नहीं थे जिनके व्यापर पर बुलडोजर चलाकर उनके जीवनयापन पर लात मारा गया है इनके साथ अन्याय हुआ है जिसका विरोध पूरे शहर में लोगो के जुबान पर है वहीं उन्होंने हमारे संवाददाता से चर्चा में कहा कि जब सदर रोड पुराना बस स्टैंड जैसे जगहों पर अतिक्रमण हटाने की बात होती है तो व्यापारियों के साथ सहमति बनाने प्रयास किया जाता है पर छोटे व्यापारियों के साथ ये क्यों नहीं होता मुझे ऐसा लगता है कि प्रशासन दमदारी और ऊंची पहुंच देखकर कब्जा हटाने में सहमति बना रही है प्रशासन के इस कार्यवाही से कई घरों में रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है उनका व्यवस्थापन भी नहीं किया गया है जिला अस्पताल के पास की गई कार्यवाही से ना केवल दुकानदार बल्कि मरीज और उनके परिजन भी जरूरत का सामान चाय नाश्ता या खाद्य सामग्री लेने के लिए दूर तक भटकने को मजबूर है आखिर प्रशासन का इतना दमनकारी नीति क्यों है यह समझ से परे हैं उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के पास इन गरीबों के दुकान को तोड़कर प्रशासन क्या साबित करने में लगा है जिनकी दुकानों को तोड़ा गया उनके साथ न्याय करते हुए उनके व्यवस्थापन की चिंता प्रशासन को करना चाहिए उनके लिए व्यवस्था बनानी चाहिए और सदरबाजार से लेकर मधु चौक लोहारा रोड पुराना बस स्टैंड में जिसप्रकार कार्यवाही से पहले उन्हें सुना गया उन ग़रीब दुकानदारों को क्यों नहीं..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!