
बालोद….सिंधी समाज के इष्टदेव साई श्री भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । बता दे कि शहर के सिंधु भवन से समाज के लोगो द्वारा बाईक रैली निकाली गई जिसमें महिलाये बच्चे युवा वर्ग के लोगो ने बाईक रैली निकाल कर आयोलाल झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए पूरे शहर को भक्तिमय के माहौल में रंग दिया ।

वही बाइक रैली सिंधु भवन से होते हुए जय स्तम्भ चौक पुराना बस स्टैंड सदर रोड हलधर चौक मधु चौक से होते हुए वापस सिधु भवन में समाप्त हुई । जिसके बाद भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी रखा गया ।

शहर में झूलेलाल जयंती की खाफी धूम मची हुई थी । समाज की महिला धरा माधवानी एवं गीतिका वाधवानी ने बताया कि भजन कीर्तन के पश्चात आम भंडारा का भी आयोजन किया गया था तो वही शाम को भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई जिसमें सामज के सभी लोग शामिल हुए ।





