छत्तीसगढ़बालोद

देखिए कलेक्टर मैडम! टेंडर खुले 20 दिन बीते, न दर स्वीकृति न कार्यादेश: बालोद नगर पालिका में भगवान भरोसे खनिज न्यास निधि के विकास कार्य

देखिए कलेक्टर मैडम! टेंडर खुले 20 दिन बीते, न दर स्वीकृति न कार्यादेश: बालोद नगर पालिका में भगवान भरोसे खनिज न्यास निधि के विकास कार्य

जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद इन दिनों विकास कार्यों को लेकर नहीं, बल्कि अपनी कछुआ चाल के लिए चर्चा में है। आलम यह है कि करोड़ों रुपये के जनहित के कार्य सिर्फ कागजों और फाइलों में दबे पड़े हैं।

ताजा मामला DMF मद से होने वाले विकास कार्यों का है, जहां टेंडर खुले 20 दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन न तो अब तक दरों को स्वीकृति मिली है और न ही ठेकेदार को कार्यादेश जारी किया गया है।

अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इस सुस्ती के पीछे की वजह क्या है?

जिले की मुखिया होने के नाते अब जनता की नजरें सीधे आप पर टिकी हैं। जब तक जिला प्रशासन इस मामले में कड़ा रुख नहीं अपनाएगा और नगर पालिका के जिम्मेदारों से जवाब-तलब नहीं करेगा, तब तक खनिज न्यास निधि के ये काम इसी तरह ‘भगवान भरोसे’ लटके रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!