छत्तीसगढ़बालोद

लूट का पॉवर हाउस बनी पालिका प्रशासन:जेब भरने का खुला खेल

लूट का पावरहाउस बनी पालिका प्रशासन: ढाई लाख के काऊ केचर का 8.40 लाख का स्टीमेट, अपनों की जेबें भरने का खुला खेल

नगर पालिका परिषद बालोद इन दिनों जनहित के कार्यों को दरकिनार कर भ्रष्टाचार और मनमानी का खुला अड्डा बनती जा रही है।

शहर में विकास कार्य भले ही ठप पड़े हों, लेकिन कमीशनखोरी और चहेतों को लाभ पहुंचाने के मामले में पालिका प्रशासन पूरी तरह लूट का पावरहाउस साबित हो रहा है।

इसका सबसे ताजा और चौंकाने वाला प्रमाण गौवंश के परिवहन हेतु खरीदे जा रहे काऊ केचर (पशु वाहन ट्रेलर) के प्राक्कलन में देखने को मिला है।

केंद्र सरकार के अधिकृत GeM पोर्टल और खुले बाजार में जो हाइड्रोलिक काऊ केचर ट्रेलर 2.50 से 3.50 लाख रुपये में आसानी से मिल जाता है, उसके लिए पालिका के जिम्मेदारों ने सीधे 8,40,000 का मनमाना प्राक्कलन तैयार कर डाला।

कागजों की पड़ताल से साफ जाहिर होता है कि अधिकारियों ने बिना दिमाग लगाए किसी कच्चे प्रोफार्मा को सीधे फाइलों में चिपका दिया, ताकि ठेकेदारों को मनमानी करने की खुली छूट मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!