भारतीय जनता पार्टी द्वारा कला केंद्र में वाल्मीकि जयंती मनाई गई।।

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों ने संस्कृत भाषा के आदि कवि एवं सनातन संस्कृति के अमर ग्रंथ ‘रामायण’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
भाजपा जिला पदाधिकारीयों ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी कृतियाँ मानवता के लिए युगों-युगों तक प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र, सत्य, मर्यादा, धर्म और समरसता के मानवीय मूल्यों को रामायण के रूप में लोकमानस के सामने प्रस्तुत कर समाज को एक शाश्वत दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन यह दिव्य संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प, ज्ञान और साधना के बल पर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर परम चेतना और महत्ता को प्राप्त किया जा सकता है। उनका समरसता और समानता का चिंतन आज के समय में समाज को एकजुट रखने और राष्ट्र निर्माण में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर प्रभु श्री राम के मर्यादा, न्याय और सामाजिक सद्भाव के आदर्शों को अपने आचरण में उतारने तथा एक समरस व सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।

इस मौके पर उपस्थित रहे
जिला मंत्री प्रेम साहू,जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया , अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी राजेन्द्र कानेकर,मंडल महामंत्री हितेश्वरी कौशिक, वरिष्ठ नेता अश्वन बारले, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश गौतम,मंत्री दिव्या बजाज, वरिष्ठ नेता राज सोनी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रतिमा यादव, शहर युवा मोर्चा महामंत्री कमल बजाज,रेणुका श्रीवास
कमल पनपालिया
मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद



