बालोदराजनीतिलोकल न्यूज़

कृषक उन्नति योजना को और बेहतर बनाने का निर्णय किसानों की समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक कदम – चेमन देशमुख

धान खरीदी से लेकर कृषक कल्याण तक, सरकार के फैसले किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार बनेंगे - जिला भाजपाध्यक्ष

 

 

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कृषक कल्याण सहित जनहित में लिए गए 19 महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एवं समूचे मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2026 के लिए ‘कृषक उन्नति योजना’ को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्णय को प्रदेश के किसानों की आर्थिक समृद्धि, कृषि सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

श्री देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सुनिश्चित करने तथा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान फसल पर आदान सहायता राशि का निर्धारण प्रति क्विंटल के स्थान पर प्रति एकड़ के आधार पर करने का निर्णय किसानों के हित में दूरगामी परिणाम देने वाला साबित होगा।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेती-किसानी को अधिक लाभकारी, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रति एकड़ के आधार पर सहायता राशि मिलने से किसानों को अपनी कृषि संबंधी आवश्यकताओं की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी। वे उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक, कृषि यंत्रों और आधुनिक तकनीकों पर निवेश कर सकेंगे, जिससे कृषि उत्पादकता बढ़ाने और खेती की लागत के बेहतर प्रबंधन में सहायता मिलेगी।

जिला भाजपाध्यक्ष श्री देशमुख ने कहा कि कृषि को लाभकारी बनाना, किसानों की आय को मजबूत करना और उन्हें आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करना ही समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का सशक्त आधार है। कृषक उन्नति योजना को और बेहतर बनाने से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी तथा फसल विविधीकरण को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे किसान पारंपरिक धान की खेती के साथ-साथ अन्य लाभकारी फसलों की ओर भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और गांवों में समृद्धि के नए अवसर विकसित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब और किसान के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं। ‘मोदी की गारंटी’ के अनुरूप किसानों से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में प्रदेश सरकार के निर्णय उसकी किसान हितैषी सोच और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

श्री देशमुख ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का मूल उद्देश्य किसानों को केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर कृषि को आत्मनिर्भरता और समृद्धि का माध्यम बनाना है। मंत्रिपरिषद द्वारा कृषक कल्याण सहित जनहित में लिए गए सभी 19 निर्णय प्रदेश के विकास को नई गति देने वाले हैं।

अंत में जिला भाजपाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इन निर्णयों से प्रदेश के किसानों का आर्थिक सशक्तीकरण होगा और छत्तीसगढ़ कृषि विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

कमल पनपालिया

मीडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी, जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!