
*लगातार हार से बौखला गई है कांग्रेस,,,,अध्यक्ष खड़गे की अमर्यादित भाषा की घोर निंदा – विनोद जैन*
बालोद – भाजपा जिला कार्यालय मंत्री विनोद जैन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदर दास मोदी जी पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विनोद जैन ने बताया कि दिनांक 25 अक्टूबर को पटना में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कृष्ण सिंह जी की 139 वीं जयंती के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी के लिए कहा बाप भी जाएगा, बाप भी जाएगा”*।
विनोद जैन ने कहा कि यह बयान न केवल अपमानजनक, अशोभनीय और अमर्यादित है, बल्कि यह कांग्रेस की गुंडे-मवालियों जैसी भाषा और वैचारिक दिवालियापन । देश के प्रधानमंत्री, जो कि एक गरीब परिवार से निकलकर देश सेवा कर रहे हैं, उनके दिवंगत पिता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता स्व हीराबेन पटेल पर भी अभद्र टिप्पणी कर चुकी है और अब स्वर्गीय पिताजी को निशाना बनाया है। भारतीय संस्कृति में दिवंगत आत्माओं का सम्मान किया जाता है, लेकिन कांग्रेस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी हैं।
भाजपा इस बयान की घोर निंदा करती है और मांग करती है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे और कांग्रेस नेतृत्व इस शर्मनाक बयान के लिए देश की जनता से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगे।




