
BALOD में दूषित जल का तांडव जारी: आज भी नलों से उबला मटमैला पानी; नकारा निकाय प्रशासन पर आखिर किसका वरदहस्त?
शिकायतों और पंचनामे की मांगों के बावजूद नहीं सुधरे हालात; नलों से आज भी बहा गंदा जल
पालिका की निकम्मी कार्यप्रणाली पर BALOD जिला प्रशासन की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल
बालोद नगर पालिका की संवेदनहीनता, निकम्मेपन और नकारा कार्यप्रणाली का सबसे खौफनाक चेहरा आज भी देखने को मिला।
आम नागरिकों के तीखे विरोध, जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बावजूद शहर में दूषित और मटमैले पेयजल आपूर्ति का तांडव बदस्तूर जारी है।
करोड़ों रुपये का बजट डकारने वाली नगर पालिका के इस आपराधिक रवैये ने शहर को महामारी के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।
शहर की जनता अब खुलेआम यह सवाल पूछ रही है कि आबादी को जहरनुमा गंदा पानी पिलाने वाले इस निकम्मे निकाय प्रशासन पर आखिर किसका वरदहस्त है, जिसके चलते जिम्मेदार अफसरों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई?




