छत्तीसगढ़बालोदराजनीति

*देर से सही पर जागे विपक्षी पार्षद,,, बालोद शहर में 4 दिनों से गंदा और बदबूदार पेयजल आपूर्ति को लेकर कांग्रेस पार्षद दल का नगर पालिका प्रशासन पर हमला, 2 दिन में सुधार नहीं तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी।*

*देर से सही पर जागे विपक्षी पार्षद,,, बालोद शहर में 4 दिनों से गंदा और बदबूदार पेयजल आपूर्ति को लेकर कांग्रेस पार्षद दल का नगर पालिका प्रशासन पर हमला, 2 दिन में सुधार नहीं तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी।*

बालोद शहर में पिछले चार दिनों से नलों के माध्यम से लगातार मटमैला, दूषित एवं गंदे बदबूदार पानी की आपूर्ति की जा रही है। यह पानी पीने योग्य बिल्कुल नहीं है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर शहर के आम नागरिकों में भारी नाराजगी एवं आक्रोश है।

नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड 20 पार्षद कशिमुद्दीन कुरैशी (कल्लू भैया) के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपकर इस मामले पर आक्रोश व्यक्त किया है

*प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष ने कहा -*

> “शहर में फिल्टर प्लांट एवं जल आवर्धन योजना के नाम पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की गई है। इसके बावजूद यदि आम नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, तो फिर ऐसे फिल्टर प्लांट और पूरी जल व्यवस्था का क्या औचित्य है? जनता के पैसे खर्च होने के बाद भी नागरिकों को दूषित पानी मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही है

ज्ञापन में पार्षदों ने मांग की है कि तत्काल पानी की जांच कराकर दूषित पानी की सप्लाई का कारण पता लगाया जाए।
शहरवासियों को तत्काल स्वच्छ एवं पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया जाए। फिल्टर प्लांट के रखरखाव और जल शुद्धिकरण व्यवस्था की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस पार्षद दल ने पालिका प्रशासन को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है। यदि दो दिनों के भीतर इस जनहित की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता है, तो समस्त पार्षदगण आम नागरिकों के साथ नगर पालिका कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
जनहित एवं नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन इस समस्या का तत्काल निराकरण करे

ज्ञापन देने वालों में वार्ड 16 के पार्षद विनोद शर्मा रीता सोनी, पार्षद वार्ड क्र. 08 एवं समस्त पार्षदगण, कांग्रेसजन बालोद मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!