छत्तीसगढ़बालोद

बालोद नपा का एलम घोटाला: 49,900 के 24 बिल बनाकर बाईपास किए नियम; 3 साल में 2.83 लाख किलो फिटकरी खरीदी के कागजों में खुला बड़ा झोल

बालोद नपा का एलम घोटाला: 49,900 के 24 बिल बनाकर बाईपास किए नियम; 3 साल में 2.83 लाख किलो फिटकरी खरीदी के कागजों में खुला बड़ा झोल

• ​50,000 की सीमा से बचने का खेल: अगस्त-सितंबर 2022 में हर दूसरे-तीसरे दिन 2-2 हजार किलो के बनाए गए फर्जी कोटेशन
• ​दामों में अचानक 200% का उछाल: 16-24 की फिटकरी 2024-25 में सीधे 58 प्रति किलो के वीआईपी भाव पर खरीदी गई
• ​ई-फाइलिंग में अटैच हुईं ये एक्सक्लूसिव सूचियां; संचालनालय में चार्जशीट और एफआईआर का मुख्य आधार बनेंगी ये प्रविष्टियां

वित्तीय वर्ष 2023–24 में 5 किस्तों में 68,000 किलोग्राम (68 टन) एलम की खरीदी दिखाकर 18.29 लाख का भुगतान किया गया।

लेकिन जेडी दफ्तर दुर्ग की प्राथमिक जांच में यह बात पहले ही सामने आ चुकी है कि इस पूरी 68 टन खरीदी का स्टॉक पंजी से कोई मिलान नहीं हो रहा है।

यानी कागजों पर बिल बने, 18.29 लाख का भुगतान सप्लायर को हुआ, लेकिन फिल्टर प्लांट में माल भौतिक रूप से पहुंचा ही नहीं। यह सीधे तौर पर भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक विश्वासघात का मामला बनाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!