बालोद नगरपालिका में बड़ा खेल: एक ही टेंडर, एक ही ठेकेदार, लेकिन दो अलग-अलग फर्म
सिस्टम को चुनौती: टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता की धज्जियां, ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप
एक ही टेंडर (NIT) क्रमांक के अंतर्गत यदि एक ही ठेकेदार दो अलग-अलग फर्मों के माध्यम से भाग लेता है, तो इसे आमतौर पर Cartelization या Collusive Bidding की श्रेणी में रखा जाता है।
सरकारी नियमों के अनुसार, एक ही व्यक्ति या मालिकाना हक वाला ठेकेदार अलग-अलग फर्मों से एक ही काम के लिए बोली नहीं लगा सकता। यह प्रतिस्पर्धा को खत्म करने का प्रयास है।
BALOD नगर पालिका के टेंडर क्रमांक 397 में पारदर्शिता कहां है? जब एक ही टेंडर में एक ही ठेकेदार अपनी दो अलग-अलग फर्मों से हिस्सा लेता है, तो यह स्पष्ट रूप से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का गला घोंटना है।
क्या प्रशासन इस ‘खेल’ से अनजान है या जानबूझकर मौन साधे हुए है? जनता के पैसे का सही उपयोग तभी संभव है जब प्रक्रिया निष्पक्ष हो।”
यह स्थिति दर्शाती है कि BALOD नगर पालिका में टेंडर प्रक्रिया केवल औपचारिकता मात्र रह गई है और चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।