छत्तीसगढ़बालोद

विस्फोटक खुलासे और भारी प्रशासनिक दबाव के बाद घुटनों पर आया नगर पालिका प्रशासन

चौतरफा घेराबंदी और जेडी दफ्तर के डंडे का बड़ा असर: बालोद नपा ने आखिरकार जारी किया एलम खरीदी का ओपन टेंडर, बिना टेंडर ‘खेल’ करने वाले अफसरों में मची खलबली!

• ​विस्फोटक खुलासे और भारी प्रशासनिक दबाव के बाद घुटनों पर आया नगर पालिका प्रशासन
• ​GeM पोर्टल पर जारी हुआ बिड डाक्यूमेंट; 40 हजार किलो (40 टन) फिटकरी के लिए मंगाए गए टेंडर
• ​बिना टेंडर ₹39 में 13 टन खपाने वाले जिम्मेदारों के ‘तर्कों’ की खुली पोल, अब खुली प्रतिस्पर्धा से तय होंगे असली दाम

टेंडर प्रक्रिया से लगातार तौबा करने और चहेते सप्लायरों को उपकृत करने के सारे पैंतरे फेल होने के बाद, नगर पालिका परिषद बालोद ने आखिरकार GeM पोर्टल पर एलम खरीदी का आधिकारिक ओपन टेंडर जारी कर दिया है।

छोटे कद के ‘पार्षद’ दीपक लोढा के भारी आक्रोश और दुर्ग संयुक्त संचालक कार्यालय द्वारा फाइलें जब्त किए जाने के चौतरफा दबाव के बाद नगर पालिका प्रशासन को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा है।

यह टेंडर जारी होना इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है कि इसके पहले नगर पालिका में चल रहा खेल पूरी तरह नियम-विरुद्ध था।

सूत्रों के मुताबिक, जेडी दफ्तर में पहले ही एलम कांड की मूल नस्तियां और स्टॉक पंजी जब्त कर जांच जारी है, और इस टेंडर के आने के बाद अब दोषियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई बेहद करीब मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!