
फाउंडेशन का पूरा भुगतान ₹52,190 तो काम आधा क्यों? 65 फीट ऊंचे हाई-मास्ट की नींव में 60% कंक्रीट का कट
सवाल सीधा है—जब ठेकेदार को एक फाउंडेशन ढालने के एवज में पूरे ₹52,190 का भुगतान तय किया गया है, तो फिर धरातल पर काम आधा क्यों किया गया?
65 फीट (20 मीटर) ऊंचे भारी-भरकम हाई-मास्ट लैंप की नींव में कंक्रीट और गहराई की यह खुली चोरी किसी बड़े खतरे को दावत दे रही है।
ठेकेदार ने सवा आठ फीट (2.50 मीटर) की जगह महज 2 मीटर का उथला गड्ढा खोदा और 2 मीटर चौड़ाई के बजाय ऊपर केवल ढाई-बाई-ढाई फीट (1×1 मीटर) का संकरा खंभा खड़ा कर दिया।
इस संकरे ढांचे में मुश्किल से 3 से 3.5 घन मीटर कंक्रीट ही लगा है। यानी सीधे तौर पर 60 प्रतिशत से ज्यादा कंक्रीट और सामग्री की कटौती कर ली गई।
जनता की गाढ़ी कमाई से पूरा पैसा चुकाने के बाद आधा-अधूरा और जानलेवा निर्माण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अमानक फाउंडेशन को तत्काल प्रभाव से तोड़कर स्वीकृत ड्राइंग के अनुरूप पूरे 10 घन मीटर के ठोस बेस का नए सिरे से निर्माण कराया जाए।



