बालोदराजनीतिलोकल न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशिक्षण वर्ग ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ के द्वितीय दिवस का सफल आयोजन

 

बालोद – भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के द्वितीय दिवस का सत्र उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ। दूसरे दिन की शुरुआत योग एवं प्रार्थना के साथ हुई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम् एवं संगठन गीत के माध्यम से कार्यक्रम को गति प्रदान की गई।

दिनभर आयोजित विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया।

द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्रीमती रंजना साहू जी ने “अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया।

द्वितीय सत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता माननीय श्री अमित चिमनानी जी ने “मीडिया प्रबंधन” विषय पर कार्यकर्ताओं को बारीकी से जानकारी प्रदान की।

तृतीय सत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक माननीय श्री प्रमोद सिंह जी ने “स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी सेल” विषय पर प्रशिक्षण दिया।

चतुर्थ सत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माननीय श्री योगेश साहू जी ने “सोशल मीडिया का उपयोग, नई तकनीक AI, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के सकारात्मक परसेप्शन निर्माण” विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

पंचम सत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अशोक साहू जी ने “कार्य विस्तार” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

अंतिम सत्र में प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी माननीय श्री शिरीष अग्रवाल जी ने “लाभार्थी संपर्क, सोशल मीडिया, आईटी सेल, AI मातृशक्ति समूह, कार्यालय एवं कोष प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन एवं विमर्श (नैरेटिव)” विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण वर्ग में डिजिटल साक्षरता एवं मूल्यांकन प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की विशेष बात यह रही कि प्रतिभागियों को अंत में डिजिटल सर्टिफिकेट वितरित किए गए तथा जिला परीक्षा प्रमुखों द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया भी अपनाई गई, ताकि कार्यकर्ताओं के सीखने के स्तर का आकलन सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के इतिहास एवं विकास यात्रा को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

पूरे प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री श्री राकेश छोटू यादव द्वारा किया गया। यह दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग था, जिसमें कुल 11 सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर ध्वज अवतरण एवं राष्ट्रगान के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक जलपान किया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन कार्य को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी चुनाव एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई।

प्रशिक्षण वर्ग में युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

महिला कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति भी कार्यक्रम की विशेषता रही। उन्होंने संगठन विस्तार एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र, संगठन एवं समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में जिला अध्यक्ष द्वारा अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!