छत्तीसगढ़बालोद

*बालोद जिला विप्र ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर दिव्या मिश्रा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर दी शुभकामनाएं*

*बालोद जिला विप्र समाज में कलेक्टर मैडम को मोमेंटो प्रदान कर दी शुभकामनाएं-*

बालोद जिला विप्र समाज ने कलेक्ट्रेट बालोद पहुंचकर दिव्या उमेश मिश्रा जी से भेंट मुलाकात कर मोमेंटो प्रदान किया।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने एक बार फिर बालोद जिले को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट एजेंसी की ओर से देश के 800 जिलों में किए गए प्रतिष्ठित सर्वे में बालोद कलेक्टर को देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिला मजिस्ट्रेट्स (डीएम) की सूची में शामिल किया गया है। खास बात यह रही कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान भी हासिल किया।
यह सम्मान उन्हें बेहतर प्रशासन, त्वरित निर्णय क्षमता, नवाचार, संकट प्रबंधन और आम जनता के प्रति संवेदनशील कार्यशैली जैसे 10 प्रमुख मानकों पर मिले जनमत के आधार पर प्रदान किया गया है।

इस उपलब्धि के बाद बालोद जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अटल दुबे, असीम दीवान, धीरज उपाध्याय, आदित्य दुबे, राजेश दीवान प्रतीक, विकास शर्मा, अंशिता दुबे सभी समाज के वरिष्ठ जन जाकर उनसे भेट मुलाकात कर शुभकामनाएं दी।
इसअवसर पर समाज के लोगों से चर्चा के दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी लगन, प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है। इसी टीमवर्क की बदौलत जिले को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि बालोद के विप्र समाज हमेशा मुझे उत्साह वर्धन करते हैं उसके लिए उन्हें धन्यवाद बहुत-बहुत साधुवाद करती हूं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!