
*भाजपा जिला कार्यालय बालोद में “आशीर्वाद का एक दीपक” कार्यक्रम के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन*
बालोद – भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा आज भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा बालोद में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर “आशीर्वाद का एक दीपक – जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 701 दीपक जलाकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं देश की निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सेवा के 25 वर्ष के उनके सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को याद किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने कहा की नरेन्द्र मोदी जी ने अपने राजनितिक जीवन मे 25 वर्षो से लगातर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री रहते हुए जनकल्याण के लिए कार्य किया है उनके नेतृतत्त्व मे भारत विश्व पटल पर एक मजबूत देश की कतार मे खड़ा है गरीब कल्याण की दिशा मे उनके कार्यो को सदा याद रखा जायेगा भारत मे ऐसा कोई परिवार नहीं है जिसने मोदी जी के जनकल्याण के कार्यो का लाभ नहीं लिया है
जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा की देश मे एक मजबूत सरकार के होने से भारत मे कई बड़े बदलाव आये हैं मोदी जी के नेतृत्व मे गरीब कल्याण के अनेक कार्य हुए हैं देश के विकास मे केंद्र सरकार की उपलब्धि और मोदी जी की निर्बाध गति से चल रही सेवा से जनकल्याण के अनेक कार्य जनता को समर्पित हुआ है देश आत्मनिर्भर हुआ हुआ है
उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू जिला महामंत्री राकेश (छोटू) यादव, जिला मंत्री प्रेम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता श्री जितेंद्र साहू, जिला कार्यालय मंत्री विनोद जैन मोनू मीडिया प्रभारी श्री कमल पनपालिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ मोना टुवाणी वरिष्ठ नेता लोकेश श्रीवास्तव, जनपद सदस्य श्रीमती भुनेश्वरी संतोष चंद्राकर, जिला मंत्री श्रीमती निशा योगी, श्रीमती श्वेता परिहार, संजय शर्मा, बालसिंह साहू, छगन साहू, कार्यालय सहयोगी टिकेंद्र यादव, रेवाराम सिन्हा, दिनेश मेश्राम, हरीश गौतम, यश राजपूत, श्रीमती संयोगिता चंद्राकर, श्रीमती इंदु पवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मोदी जी के “सेवा ही संगठन” के मंत्र को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे।


