छत्तीसगढ़बालोद

*नगर के हृदय स्थल सरदार पटेल मैदान की शान को बचाने विपक्षी पार्षदों ने खोला मोर्चा,, मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिया ज्ञापन*

*नगर के हृदय स्थल सरदार पटेल मैदान की शान को बचाने विपक्षी पार्षदों ने खोला मोर्चा,, मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिया ज्ञापन*

 

बालोद – नगर के हृदय स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर के रूप में पहचाने जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में नगरपालिका परिषद द्वारा प्रस्तावित क्रिकेट बॉक्स के अन्यत्र निर्माण को लेकर आज नगरवासियों में भारी आक्रोश है।

 

पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद बालोद के विपक्षी पार्षदगणों एवं नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका परिषद बालोद के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन में बताया गया कि –

 

1. सरदार पटेल मैदान बालोद नगर की शान है। यह सिर्फ एक मैदान नहीं बल्कि नगर की एक ऐतिहासिक धरोहर है। नगर की कई सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, खेलकूद और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों का सुविधा एवं सफलतापूर्वक आयोजन वर्षों से इसी मैदान में होता आ रहा है।

2. नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत नगर के मध्य में सरदार पटेल मैदान एकमात्र ऐसा रिक्त स्थल है जहां भविष्य में भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन किया जा सकता है।

3. नगरपालिका परिषद द्वारा क्रिकेट बॉक्स का निर्माण किया जाना निश्चित ही खेल सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई विस्तारित खेल व्यवस्था साबित होगा, परंतु कई महत्वपूर्ण आयोजनों की साक्षी रही नगर की एक महत्वपूर्ण वृहद रिक्त स्थल सरदार पटेल मैदान का स्वरूप बिगाड़कर ये खेल व्यवस्था प्रदान किया जाना एक दूसरा एवं विनाशकारी निर्णय साबित होगा।

4. हम सब इस बात का समर्थन करते हैं कि बालोद में निश्चित ही खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाना आवश्यक है, परंतु परिषद की बैठक में उपरोक्त क्रिकेट बॉक्स को जिस स्थान में बनाये जाने की चर्चा कर स्थान का चयन किया गया था, उसी स्थान पर उपरोक्त क्रिकेट बॉक्स का निर्माण किया जाना अत्यंत ही उपयुक्त एवं सुविधापूर्ण होगा।

 

अतः प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि नगर की शान सरदार पटेल मैदान के स्वरूप को यथावत रखते हुए परिषद की बैठक में क्रिकेट बॉक्स के निर्माण हेतु जिस स्थान का चयन का निर्णय लिया गया था, उसी स्थान पर बनाये जाना उचित एवं सुविधापूर्ण होगा।

 

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ब्लाक अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू कमलेश श्रीवास्तव नेता प्रतिपक्ष कलीमुद्दीन खान पार्षद सतीश यादव पार्षद विनोद शर्मा पार्षद सुनील मालेकर पार्षद निर्देश पटेल पार्षद सुमीत शर्मा सहित अन्य पार्षदगण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!