
विकास की राशि पर ‘दावों’ का पेंच: खबर, उपमुख्यमंत्री ने दी 5 करोड़ की सौगात, मंत्री बोले- सकारात्मक चर्चा हुई
जनता में असमंजस: सौगात मिली या सिर्फ चर्चा?
बालोद नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर शासन के दो बड़े केंद्रों के बीच विरोधाभासी खबरें सामने आ रही हैं।
एक ओर जहां उपमुख्यमंत्री के हवाले से नगर पालिका को 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात मिलने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर मंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने इस पर संशय की स्थिति पैदा कर दी है।
इस विरोधाभास ने स्थानीय राजनीति और गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। सवाल यह उठ रहा है कि: क्या 5 करोड़ की राशि वास्तव में स्वीकृत हो चुकी है और मंत्री जी इसे केवल शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं? या फिर, अभी केवल प्रस्तावों पर चर्चा हुई है और राशि की घोषणा समय से पूर्व कर दी गई?
उन्होंने केवल “मुलाकात और सकारात्मक चर्चा” की बात कही है, लेकिन बालोद नगर के लंबित पड़े विकास कार्यों के बीच इस ‘क्रेडिट वॉर’ ने अधिकारियों को भी दुविधा में डाल दिया है।
जनहित से जुड़े विषयों पर “सकारात्मक चर्चा” तो स्वागत योग्य है, लेकिन धरातल पर काम शुरू होने के लिए वित्तीय स्वीकृति की आधिकारिक पुष्टि होना अनिवार्य है।
बड़ा सवाल: नगर पालिका की झोली में वास्तव में 5 करोड़ रुपये आए हैं, या ये ‘क्रेडिट वॉर’ से उपजा बजट है?

