बालोदलोकल न्यूज़

दोपहर में जलती मिलीं स्ट्रीट लाइटें, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

 

बालोद। एक ओर राज्य शासन द्वारा ऊर्जा संरक्षण और सार्वजनिक संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बालोद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शहर में दोपहर के समय भी स्ट्रीट लाइटें जलती हुई दिखाई दीं, जिससे लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजकर 32 मिनट पर शहर के कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइटें चालू पाई गईं। उस समय तेज धूप होने के बावजूद बिजली से संचालित लाइटों का जलना नगर पालिका की लापरवाही माना जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा शासन के निर्देशानुसार ऊर्जा बचत, वित्तीय अनुशासन और सार्वजनिक व्यय में कटौती को लेकर गाइडलाइन जारी की गई थी। इसके बावजूद दिन के समय स्ट्रीट लाइटों का जलना संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े करता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एक ओर आम लोगों से बिजली बचाने की अपील की जाती है, वहीं दूसरी ओर सरकारी व्यवस्थाओं में ही ऊर्जा की अनदेखी देखने को मिल रही है। लोगों ने नगर पालिका से इस मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न होने देने की मांग की है।
फिलहाल नगर पालिका की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या समय पर स्विच ऑफ नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!