छत्तीसगढ़बालोदराजनीति

*भाजपा ने अकबर तिगाला को पद के सभी दायित्वों से किया मुक्त, प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन पर मांगा स्पष्टीकरण*

अकबर तिगाला के खिलाफ लोहारा क्षेत्र के सरपंचो ने भी जिला संगठन से की थी पूर्व मे शिकायत,,,,,

भाजपा ने अकबर तिगाला को पद के सभी दायित्वों से किया मुक्त, प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन पर मांगा स्पष्टीकरण

 

  1. बालोद, 17 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा बालोद जिले के प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अकबर तिगाला को उनके पद के सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।

 

प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, अकबर तिगाला के विरुद्ध जालसाजी करने के मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप उजागर होने का उल्लेख किया गया है। पत्र में इसे पार्टी की ओर से गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में बताया गया है तथा कहा गया है कि इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

 

पत्र के मुताबिक, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव ने उक्त अनुशासनहीनता के आरोप के संबंध में अकबर तिगाला को पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त करने का निर्णय लिया है।

 

प्रदेश भाजपा कार्यालय ने उन्हें यह आदेश प्राप्त होने के सात दिवस के भीतर यह स्पष्ट करने के लिए कहा है कि क्यों न उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाए। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

यह पत्र 16 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। आदेश पर प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डेय के हस्ताक्षर हैं।

 

कमल पनपालिया

मीडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!