
स्थान और समय आप तय करें, हम मौजूद रहेंगे
चुनौती 2: पारदर्शिता बरती गई तो 3 कोटेशन और अधीक्षण अभियंता के आदेश की फाइल सामने रखें। संभागीय अधीक्षण अभियंता दुर्ग ने तकनीकी स्वीकृति देते वक्त स्पष्ट आदेशित किया था कि ULB should follow the instructions mentioned in covering letter।
नियमों के तहत गैर-एसओआर मद के लिए न्यूनतम 3 अधिकृत निर्माताओं का कोटेशन और बाजार दर विश्लेषण अनिवार्य था। चुनौती है कि वह फाइल सार्वजनिक करें जिसके आधार पर ढाई-तीन लाख की गाड़ी का स्टीमेट सीधे 8,40,000 किया गया था।
जिस प्राक्कलन में भार क्षमता उल्टी गिनती में min 2000-1500 kg (specify as needed) लिखी हो और गौवंश चढ़ाने वाले रैंप को Non-Slip Ramps: Yes (if provided) लिखकर ठेकेदार की मर्जी पर छोड़ दिया गया हो, क्या ऐसे गैर-जिम्मेदाराना स्टीमेट को किसी भी तकनीकी मंच पर सही साबित कर सकते हैं?
CMO सरजी तारीख, समय और शहर का कोई भी चौराहा या सभागार तय कर लें और अपने पूरे तकनीकी अमले (इंजीनियरों) व मूल फाइलों के साथ आएं—इस मुद्दे पर आर-पार की बहस होगी।




