बालोदलोकल न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी (BJP) पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने BALOD नगर पालिका के नवनियुक्त CMO खिरोद्र भोई से शिष्टाचार भेंट की। 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने BALOD नगर पालिका के नवनियुक्त CMO खिरोद्र भोई से शिष्टाचार भेंट की।

 

इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा करना था।

 

पार्षदों ने नए CMO का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें कार्यभार संभालने की बधाई दी।

 

पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में रुकी हुई विकास परियोजनाओं, जैसे कि सड़क मरम्मत, नालियों की सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

 

गर्मियों के मौसम को देखते हुए पेयजल की सुचारू आपूर्ति और शहर में स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने की मांग रखी गई।

 

CMO ने पार्षदों की बातों को गंभीरता से सुना और नियम अनुसार समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!